रिकवरी रेट में उत्तराखण्ड देश में  दूसरे नम्बर पर

    अब कन्टेंटमेंट जोन माइक्रोलेबल के बनाये जाएगे।
    नैनीताल में बनाया जायेगा 500 बैड का कोविड केयर सेंटर।
    तमाम जद्दोजहद के बाद उत्तराखंड कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों से निपटने में कामयाब होता नजर आ रहा है। राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाये गए लोगों में 2718 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव की तीमारदारी में लगे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडीकल व सफाई स्टाफ की मेहनत का ही परिणाम है कि रिकवरी रेट लगभग 80% होने से  रिकवरी में उत्तराखंड, लद्दाख के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया।
    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
    मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम तथा बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की रेगुलर समीक्षा व जरूरी संसधानों की आपूर्ति  में विशेष गंभीरता से उत्तराखंड में हालात सामान्य होने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि होम क्वारंटीन पर रखे गये लोगों की नियमित मॉनिटरिंग की जाय। मॉनिटरिंग के लिए मुख्य विकास अधिकारियों को नोडल ऑफिसर बनाया जाय। होम क्वारंटीन एवं पर्यटन स्थलों पर सतत निगरानी के लिए पीआरडी, होमगार्ड एवं अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई जाय। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कारवाई की जाय। हाई रिस्क मामलों एवं आरोग्य सेतु एप पर भी नियमित निगरानी रखी जाय। सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है।
    कोरोना पॉजिटिव की पाये जाने के दृष्टिगत मैदान के चार  जनपद देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल  को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है साथ ही इन जनपदों में सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिये जाने के आदेश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।
    समीक्षा बैठक लेते मुख्यमंत्री

    वर्तमान में प्रदेश में 558 कोविड के सक्रिय मामलों में से 473 इन चार जनपदों में हैं। शेष 09 जनपदों में  85 एक्टिव केस हैं। निगरानी एवं जनता को परेशानी न हो इस नजरिए से  कन्टेंटमेंट जोन को माइक्रो लेबल पर बनाये जाये। राज्य में कोविड सैंपल टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई है। जल्द ही कुछ और ट्रू-नेट मशीन राज्य को मिलने वाली हैं, जिससे सैंपलिंग में और तेजी आयेगी।

    नैनीताल में एसडीआरएफ के सहयोग से जिला प्रशासन 500 बैड का कोविड केयर सेंटर तैयार करेगा। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिन जनपदों की सीमाएं अन्य प्रदेशों से लगी हैं, सतर्कता के दृष्टिगत उस जनपद के प्रशासन से समन्वय रखा जाय। मानसून के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखे जाने व  रिस्पांस सिस्टम का टाइम कम से कम किया जाने पर डीएम को निर्देशित किया गया साथ ही डेंगू से बचाव हेतु सभी तैयारियां पूर्ण करने हेतु भी निर्दर्शित किया गया
    मुख्यमंत्री प्रत्येक शनिवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कोरोना के नियंत्रण हेतु की जा जारही कार्यवाही एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक  करते हैं शनिवार को हुई बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने  सर्विलांस सिस्टम को प्राथमिकता पर रखा जाने, सभी जिलों में सैंपल टेस्टिंग टारगेटेड किये जाने व कोरोना से बचाव के साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये।
    राज्य में कान्टेक्ट ट्रेसिंग पर अभी भी विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत राज्य में है। काशीपुर में अधिक एक्टिव केस के दृष्टिगत काशीपुर में लॉकडाउन किया गया। सभी जिलाधिकारियों एवं उनकी टीम द्वारा कोरोना काल मे अच्छा प्रदर्शन करने की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
    Scroll to Top